फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 21 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की ओर से 21 जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को भोला झाल पर आयोजित भाकियू की बैठक में लिया गया। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि पिछले कई माह से मेरठ में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी के द्वारा किसानों की समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हो रही हैंं। पिछले कुछ माह से समस्याएं जस की तस हैं। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। गन्ना भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। किसान दिवस की बैठक में भी गांवों की सड़क, नाली, तालाब पर कब्जा, गन्ना भुगतान में देरी आदि समस्याओं को उठाया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब 21 को भाकियू की ओर से जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा और घेराव किया जाएगा। बुधवार को हुई बैठक में आस पास क्षेत्र से कई गांवों से संगठन के लोग रहे। इस दौरान मेजर चिंदोड़ी, सतबीर, रामफल, संजय सिंह, सत्येंद्र, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें