फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता ने तहरीर में मुकुल की आत्महत्या की बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव मंदवाड़ी में गोली लगने से हुई मुकुल की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में तमंचा बरामद किया है। वहीं, मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुत्र द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव मंदवाड़ी में बृहस्पतिवार को मुकुल की गोली लगने से मौत हो गई थी। काफी देर तक गोली लगा शव आम के बाग में घटनास्थल पर ही पड़ा रहा था। बाद में परिजन अस्पताल ले गए थे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ मवाना पंकज लावनिया, थाना प्रभारी निरीक्षक बीके त्रिपाठी ने मामले की गहन छानबीन की। सीओ ने मौका मुआयना व ग्रामीण से बातचीत करने के बाद बताया था कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या लग रही है। थाना प्रभारी बीके त्रिपाठी ने बताया कि मुकुल द्वारा 12 बोर के तमंचे से खुद गोली मारकर आत्महत्या की गई है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मुकुल के पिता राजेंद्र उर्फ लीडर ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उसके पुत्र द्वारा आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें