फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिक के साथ किसान ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामनगर स्थित मवाना मिल के तौल केंद्र पर तैनात तौल लिपिक के साथ किसान द्वारा मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल क्षेत्र के गांव रामनगर स्थित तौल केंद्र पर तौल लिपिक नीरज कुमार तौल कार्य हेतु नियुक्त है। थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव निवासी किसान बिना अगोला व पत्तियों सहित गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचा। तौल लिपिक ने किसान से गन्ने की उचित सफाई और छिलाई कर आपूर्ति करने को कहा। इस पर किसान ने तौल लिपिक के साथ गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया और जबरन गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रय केंद्र पर पलट कर चला गया।
दोपहर करीब 2:30 बजे किसान पुनः केंद्र पर आया और तौल लिपिक के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और डंडे से हमला कर घायल कर दिया। तौल लिपिक ने किसी तरह केंद्र से भागकर अपनी जान बचाई। तहरीर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें