फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मृतक के बड़े भाई के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। चार दिन पहले किनौनी गांव में खेत में राजू की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। अब मृतक के बड़े भाई को जान से मारने की धमकी दी गई है। दहशत में आए परिवार के सदस्यों ने पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन

गांव किनौनी में मंगलवार की सुबह राजू पुत्र रामे की गन्ने के खेत में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार की देर रात मृतक के भाई जैनपाल के मकान के दरवाजे को खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोलने पर बाहर खड़े बदमाशों ने हत्या की पैरवी नहीं करने की चेतावनी दी। पुलिस से कार्रवाई कराने पर राजू जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद जैनपाल ने कंट्रोल रूम व थाना पुलिस को धमकी के बारे में अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर लौट गई। धमकी के बाद से मृतक का परिवार दहशत में है। पुलिस से सुरक्षा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी नीरज कुमार बघेल का कहना है कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें