फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ कला प्रदर्शनी में झलक रही कलाकारों की आस्था: डॉ. राजकुमार सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में सोमवार को महाकुंभ के पावन अवसर पर कला कुंभ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राज कुमार सांगवान, प्रतिकुलपति प्रो. मृदुल कुमार और कुलसचिव धीरेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की कुंभ में आस्था और भारतीय संस्कृति के गौरवशाली प्रतीकों को विभाग के कलाकारों ने रंग और ब्रश द्वारा बहुत ही सजीवता से चित्रित किया।
कलाकृतियों में महाकुंभ के दृश्य जैसे अघोरी बाबा, बड़ी संख्या में अघोरी बाबा साधुओं का नृत्य करते हुए, हर हर महादेव के स्वरों पर नृत्य करते हुए , साधुओं का गंगा स्नान, त्रिवेणी संगम पर साधु व आम जनता को स्नान करते हुए, सूर्य को जल अर्पण करते हुए और कुंभ की आरती को चित्रित किया। छात्र कलाकारों द्वारा जन सामान्य का साधारण विषयों पर चित्रित किया गया। इनमें गंगा किनारे श्रद्धालुओं द्वारा गाय को रोटी खिलाते हुए और नदी को प्रमुखता के साथ चित्रित किया। इसके अतिरिक्त भगवान शंकर त्रिशूल, जटाधारी साधु कलश, शंख बजाते हुए श्रद्धालु व नागा साधु, गंगा किनारे स्नान करते हुए महिला-पुरुष व विशेष रूप से किन्नरों के अखाड़े का गहनता के साथ चित्रांकन किया गया। जिसमें किन्नरों के समूह को भक्ति के रंग में प्रमुखता के साथ दर्शाया।
विज्ञापन

लोकसभा सदस्य डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा की महाकुंभ के अवसर पर आयोजित कुंभ कला प्रदर्शनी में भारतीय जन-मानस की आस्था और विश्वास को जिस तरीके से चित्रों में उतारा गया है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। वहीं उन्होंने विभाग के शिक्षक व कलाकारों को महाकुंभ में निशुल्क भ्रमण के लिए व्यवस्था व संसद भवन में भ्रमण के लिए अपने स्तर से व्यवस्था कराने घोषणा कर आमंत्रित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि महाकुंभ पर्व के अवसर पर ललित कला विभाग द्वारा सात दिवसीय कला कुंभ कार्यशाला का आयोजन 13 से 19 जनवरी तक किया गया था। जिसमें विभिन्न राज्यों दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड ,पंजाब ,राजस्थान व हिमाचल के कलाकारों ने कुंभ के दृश्यों पर आधारित चित्र बनाए। जल रंग, तेल रंग, डिजिटल पेंटिंग पोस्टर, थ्रीडी पेंटिंग आदि माध्यमों में कुंभ का चित्रण कलाकारों ने किया। समन्वयक ने बताया कि इस तरह के आयोजन विभाग द्वारा सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देशन में कराए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें