सीसीएसयू के कला विभाग में महाकुंभ के उपलक्ष्य में हुई कला प्रतियोगित
सीसीएसयू में हुआ कला कुंभ कार्यशाला का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू के ललित कला विभाग के छात्र-छात्राओं ने महाकुंभ की आस्था को कैनवास पर उकेरा। उसमें अपनी प्रतिभा के रंग भरे। राष्ट्रीय सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री बाबा योगेंद्र भारती की स्मृति में सोमवार को सीसीएसयू में सात दिवसीय कला कुंभ कार्यशाला शुरू हुई। प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि योगेंद्र भारती ने कला साधकों के मन में राष्ट्रीय भावना के जागरण का कार्य लंबे समय तक किया। उन्होंने समस्त भारतीय कलाकारों को एक मंच प्रदान किया।
प्रो. तिवारी ने बताया की विद्यार्थियों को भारतीय कला और संस्कृति के प्रति प्रोत्साहित करने की दृष्टि से उत्सवों, मेलों को चित्रों में उतारने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सात दिन तक विद्यार्थी कुंभ मेले के दृश्यों, मेले की एक-एक गतिविधि का बारीकी से महत्व समझेंगे और उसे कैनवास पर उतारेंगे। इस दौरान महाकुंभ के मेले से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आदि का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में लगभग 45 कलाकारों ने भाग लिया। डॉ. शालिनी धामा, डॉ. रीता सिंह, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ द्वारा कलाकारों को महत्वपूर्ण कला टिप्स दिए गए।
सीसीएसयू के कला विभाग में महाकुंभ के उपलक्ष्य में हुई कला प्रतियोगित