संदीप,,, मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर लगा जाम
वाहनों का दबाव बढ़ने से बिगड़े हालात, कुछ देर एक लेन टोल फ्री कर निकाले
फोटो
काशी टोल प्लाजा पर लगे जाम में रेंगते रहे वाहन-फोटो
मेरठ। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर शनिवार को वाहनों का अधिक दबाव होने से जाम के हालात बने रहे। काशी टोल के दोनों ओर एक किलो मीटर तक जाम लगा। जाम में कई वीआईपी वाहन और एंबुलेंस फंसी रही।
वीकेंड के चलते शनिवार दिनभर भारी संख्या में वाहन एक्सप्रेस-वे पहुंचे। मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। जल्दी निकालने के प्रयास में वाहन चालकों ने अपने वाहन टोल लाइन में आड़े तिरछे फंसा दिए। जिससे जाम लंबा होता चला गया। टोल प्लाजा मेनेजमेंट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन वाहनों की अधिकता के कारण कामयाब नहीं हो सके। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू करने का प्रयास किया। जाम बढ़ता देख टोल मेनेजमेंट ने कुछ देर एक टोल लाइन को फ्री कर दिया। देररात तक टोल प्लाजा पर बार-बार जाम लगता रहा। टोल मेनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को वाहनों का अधिक दबाव रहा कर्मचारियों ने जाम पर काबू पाया।