मेरठ। सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय सीबीएस ई सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय अनुभवात्मक अधिगम पर शिक्षकों की क्षमता निर्माण रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. स्मिता मिश्रा और कौशिक मोइत्रा उपस्थित रहे। डॉ स्मिता मिश्रा ने कहा कि अनुभवात्मक अधिगम आधुनिक शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है, जो विद्यार्थियों में न केवल ज्ञानार्जन की प्रवृत्ति बढ़ाता हैं बल्कि उन्हें सृजनात्मक, विश्लेषणात्मक और समस्या समाधान की दिशा में भी प्रेरित करता है। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य डॉ शिमोना जैन ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संवाद