फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सरधना बार के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को सिविल जज जूनियर डिविजन रजत शुक्ला व एसडीएम आईएएस नारायणी भाटिया, तहसीलदार अनुराग सिंह की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन सत्यवीर सिंह चांदना, सदस्य अजीत सिंह, लियाकत अली ने अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित विक्रम त्यागी, महामंत्री मोहित कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी, उपाध्यक्ष लईक अहमद, अमित कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनपाल, पुस्तकालय मंत्री रविंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री ईश्वर चंद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय, सामाजिक मंत्री शादाब, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए नितिन कुमार, शिशिर कुमार, चंद्रपाल सिंह, जगपाल सिंह, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए मोहित कुमार गुप्ता, पोयम चंदेल, संजीव गर्ग, राहुल कुमार सैनी ने शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने बार एसोसिएशन के कार्यों को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि बार सदस्यों की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने बेंच से भी बार को पूर्ववत सहयोग देते रहने का आग्रह किया। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें