फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो धरना देंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार विकास कार्यों की शिकायत के बाद पिछले कई महीनों से विकासखंड की ग्राम पंचायतों में बंद पड़े विकास कार्यों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने सीडीओ और डीपीआरओ से मुलाकात कर विकास कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष पदवेंद्र प्रधान के नेतृत्व और मेरठ मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक के संचालन में हस्तिनापुर विकास खंड के प्रधानों ने लंबे समय से बंद पड़े ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी और डीपीआरओ से मुलाकात की। अपनी समस्याओं के विषय के निवारण के लिए अपना विषय रखा। ऋषिपाल मालिक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विकासखंड की ग्राम पंचायत में कुछ लोगों में बेबुनियाद शिकायत करने का चलन सा बना लिया है। जो लगातार ग्राम प्रधानों पर काम देने का दबाव बनाते हैं और काम न देने पर झूठी शिकायत अधिकारियों से करते हैं। इसके चलते अधिकारियों ने हस्तिनापुर विकासखंड के समस्त कार्यों को पूर्ण रूप से रोक दिया है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
मंडल अध्यक्ष पदवेंद्र ने कहा कि अगर एक अप्रैल तक विकास कार्य शुरू नहीं होते हैं तो दो अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर हाेेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की तुरंत समीक्षा होनी चाहिए और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी निश्चित की जाए। ग्राम प्रधानों को ही कार्रवाई के लिए चुना जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मूलचंद प्रधान, महेंद्र प्रधान, शौरन सिंह प्रधान, गुरवचन प्रधान, अमित प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, भंवर सिंह प्रधान, नरेंद्र प्रधान, गजेंद्र प्रधान, सुशील प्रधान, अंकुश प्रधान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें