फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रामसहाय कालेज में कल से खो-खो का रोमांच होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहर में पहली बार जिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार से किया जा रहा है। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग में राम सहाय इंटर काॅलेज में आयोजित होगी। यह जानकारी कालेज के प्रबंधक रजनीश त्यागी, एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व सचिव मनोज कन्नौजिया ने सोमवार को कालेज में हुई पत्रकारवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी। इसमें जूनियर एवं सीनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, जिले में खो-खो खेल को प्रोत्साहित करने और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों वर्ग में मेरठ के कई कालेजों की टीम प्रतिभाग करेंगी। दोनों वर्ग में विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान राज कुमार त्यागी, अनुज सिंह, प्रदीप गोयल, अशोक त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें