फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण लिया

विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स  स्कूबा डाइविंग प्रशिक्षण लेते हुए। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज परिसर स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने मेरठ के आरवीसी सेंटर में स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन में 20 कैडेट्स ने यह प्रशिक्षण लिया। कर्नल शैली मलहोत्रा ने बताया कि स्कूबा डाइविंग सैन्य और सामान्य जीवन में सहायक है। यह आपदा के समय जान-माल की रक्षा करती है और कैडेट्स में आत्मविश्वास बढ़ाती है। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के अनुसार, अनुभवी प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को उपकरणों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। इन उपकरणों में ऑक्सीजन सिलिंडर, रेगुलेटर, मास्क, फिन्स, वेटसूट और गेज शामिल थे। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषक इंटर कॉलेज के आठ सीनियर डिवीजन कैडेट्स भी शामिल रहे। हवलदार महेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें