फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आबकारी विभाग की टीम ने 60 लीटर शराब 500 लीटर लहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। होली पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को खादर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार के निर्देश पर सीओ पंकज लवानिया, आबकारी निरीक्षक मवाना बेबी चांद खान ने टीम तथा थाना पुलिस के साथ भीकुंड पुल के पास गंगा किनारे, खादर क्षेत्र, रठौरा खुर्द, कुन्हेड़ा में बूढ़ी गंगा के किनारे और अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। आबकारी निरीक्षक बेबी चांद खान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 60 लीटर कच्ची शराब और 500 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर ही लहन को नष्ट करा दिया गया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें