फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटीक निशाने से तीरंदाजों ने भेदा लक्ष्य   

Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सत्यकाम स्कूल में आयोजित आर्चरी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ तीरंदाजी एसोसिएशन की ओर से सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में छठी यूपी सब जूनियर स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप-2016 का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भी तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर इंडियन राउंड ब्वॉयज 30 मीटर में नीरज चौहान, सब जूनियर इंडियन राउंड 20 मीटर में पंकज कुमार, सब जूनियर इंडियन राउंड ब्वॉयज ओली राउंड में अमन, सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स 30 मीटर प्रीति कुमारी, सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स 20 मीटर निशा मौर्या, सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स ओवरऑल 30 व 20 मीटर निशा मौर्या, सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स ओली राउंड निशा मौर्या, सब जूनियर रिकर्व ब्वॉयज ओवरऑल 60 गुणा 2 में अमित यादव, सब जूनियर रिकर्व ब्वॉयज मिक्स टीम में अमित यादव, मिनी सब जूनियर इंडियन राउंड ब्वॉयज 30 मीटर में आकाश राणा, मिनी सब जूनियर इंडियन राउंड 20 मीटर में सुरेंद्र कुमार, मिनी सब जूनियर इंडियन राउंड ब्वॉयज ओवरऑल में आकाश राणा प्रथम स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


 मिनी सब जूनियर इंडियन राउंड ब्वॉयज मिक्स टीम में रोहित कुमार व निशा मौर्या, मिनी सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स 30 व 20 मीटर में निशा मौर्या, मिनी सब जूनियर इंडियन राउंड ओवरऑल में निशा मौर्या, मिनी सब जूनियर रिकर्व ब्वॉयज ओली राउंड में कनिष्क, मिनी सब जूनियर कंपाउंड ब्वॉयज ओवरऑल 50 गुणा 2 में अमित कुमार और सब जूनियर कंपाउंड ब्वॉयज ओवरऑल 50 गुणा 2 में अजय वेदवान पहले नंबर पर रहे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सत्यदेव, यूपी तीरंदाजी संघ के जनरल सेक्रेटरी अजय गुप्ता, अनुज शर्मा मौजूद रहे। अनुज शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें