फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही से छेड़छाड़
विज्ञापन

मवाना। अमरोहा में तैनात महिला सिपाही ने शनिवार रात बहन की ससुराल आते समय गांव के तीन युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

अमरोहा के एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की ससुराल मवाना क्षेत्र के एक गांव में है। शनिवार रात वह स्कूटी से बहन के पास जा रही थी। तभी गांव के तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों दो बाउंसर हैं। वहीं एक आरोपी के पिता ने कहा कि उक्त महिला सिपाही ने उसके बड़े बेटे के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। उसके कागजात उनके पास हैं। विवाद के चलते उसका बेटा जेल में है अब सिपाही उसके छोटे बेटे पर झूठा आरोप लगाकर फंसाने में लगी है। वहीं, इस मामले की जांच कर रहे मवाना खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार के मुताबिक जिन बाउंसरों को भी हिरासत में लिया था। महिला ने उनके द्वारा छेड़छाड़ करने से इंकार किया, जिस पर उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं, वृद्ध द्वारा शादी करने की बात की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें