ए एस इंटर कालेज में पौधारोपण करते एन सी सी कैडेट्स व प्रबंध समिति पदाधिकारी आदि। (मवाना)
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में 73 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, उपाध्यक्ष नरेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सचिन रस्तोगी, सदस्य आलोक रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, सुनील राजवंशी और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह उपस्थित रहे। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह, सूबेदार चिन्मय दास और हवलदार मोहित कुमार ने कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।