मोदीपुरम - नमो भारत में सफर पूरा करके मोदीपुरम स्टेशन से बाहर निकलते लोग।
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी पर सगाई तोड़ने का आरोप लगाया है। थाने पहुंची युवती ने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाने पर दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। अपनी पढ़ाई के लिए भराला गांव स्थित एक कृषि फार्म पर मजदूरी भी करती है। बताया कि फार्म पर मजदूरी करने वाले गांव भराला निवासी युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। परिजनों को जानकारी हुई तो वह दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए और दोनों की 21 फरवरी को सगाई कर दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने थाने पर पहुंचकर दहेज की मांग पूरी नहीं होने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।