फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमिका की शिकायत पर नहीं हुई युवक की सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के मंगलवार को होने वाले सगाई कार्यक्रम को प्रेमिका द्वारा दी गई शिकायत के बाद रुकवा दिया गया।

गांव रामपुर घोरिया निवासी हलवाई का काम करने वाले युवक का मंगलवार को सरधना थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी निवासी युवती के परिजन सगाई लेकर आने वाले थे। इसकी भनक इंचौली थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका को लग गई। प्रेमिका ने एसएसपी से शिकायत की। प्रेमिका ने बताया कि जून 2023 में वह घर में अकेली थी। रिश्तेदार ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो भी खींच लिए। उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार अलग-अलग होटल में दुष्कर्म किया। अब उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यदि उसकी सगाई को नहीं रुकवाया गया तो वह मरने के लिए विवश होगी। छह माह पूर्व थाना इंचौली में आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। वहीं, युवक और उसके परिजनों का कहना है कि शिकायतकर्ता ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

वहीं, बताया गया कि इंचौली में दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी परस्टे है। जिस युवती से युवक की सगाई हो रही थी उससे तीन माह पूर्व कोर्ट मैरिज हो चुकी है। शादी में व्यवधान से बचने के लिए फिलहाल उन्होंने सगाई कार्यक्रम को टाल दिया है।
विज्ञापन


सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि इंचौली थाना क्षेत्र की युवती की शिकायत और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सगाई कार्यक्रम को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें