फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, आधा घंटे तक चली गोलियां, शूटर दबोचा

Sun, 03 Sep 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास से सटे फतेहउल्लापुर गांव के पास शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जिसमें एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी। जो जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर कासिफ उर्फ चीता का शार्प शूटर फरमान निकला। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक लिसाड़ी गेट क्षेत्र में जामिया रेजीडेंसी के पास एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी फतेहउल्लापुर गांव की तरफ से बाइक पर दो युवक आए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। पुलिस ने चेकिंग करने के लिए उन्हें रुकने को कहा तो ये युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उसका पीछा किया तो दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। बदमाश बिजली बंबा बाईपास के जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों की एक गोली लिसाड़ी गेट में तैनात सिपाही आदेश को लगी। गनीमत रही कि आदेश ने बुलेट प्रूफ जैकेेट पहनी थी, जिसके चलते गोली जैकेट में फंस गई। मुठभेड़ में एक बदमाश फरमान उर्फ गांधी निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट को पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश मौके से भाग गया। इस मुठभेड़ में एसओ समेत तीन सिपाही भी घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने देखी लाइव मुठभेड़

आधा घंटे तक चली गोलियां
पुलिस और बदमाशों के बीच करीब आधा घंटा तक आमने-सामने गोलियां चलीं। यह मुठभेड़ स्थानीय लोगों ने देखी। लोग चिल्ला रहे थे कि बदमाशों को पकड़ो। काफी देर बाद बदमाश को जंगल से लहूलुहान हालत में पकड़ा गया। उसके बाद पुलिस ने बदमाश फरमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

5 हजार का इनामी है फरमान 
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि आरोपी फरमान पांच हजार का इनामी है। जो गैंगेस्टर एक्ट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ छेड़छाड़, रंगदारी समेत कई संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बहुत शातिर है। 

कुख्यात के इशारे पर वारदात करता था फुरकान 
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि कुख्यात कासिफ उर्फ चीता के इशारे पर फुरकान वारदातों को अंजाम देता था। कासिफ ब्रह्मपुरी में लूट का विरोध करने पर व्यापारी के बेटे की हत्या में जिला जेल में बंद हैं। पुलिस का कहना कि फुरकान शनिवार को भी किसी वारदात करने की फिराक में था। उसके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। उसका साथी कौन था और किस वारदात को अंजाम देने जा रहा था, इसका खुलासा फुरकान ही करेगा। गोली लगने के बाद बेहोश हुए फुरकान से पुलिस अस्पताल में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

शूटर दबोचा
बकरीद पर लिसाड़ी गेट एरिया में काफी चहल-पहल थी। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस में कई राउंड गोलियां चलीं। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों ने करीब 20 से ज्यादा गोली चलाईं। घायल बदमाश को देख लोग बोले ये शातिर है।

पहले भी हो चुकी मुठभेड़ 
दिसंबर 2014 में फैंटम पर तैनात सिपाही एकांत यादव और बदमाश नूरा में मुठभेड़ हुई थी। सिपाही शहीद हो गया था और बदमाश ढेर हुआ था। पुलिस को वहीं मुठभेड़ याद आ गई।

एसओ और दरोगा भी घायल 
मुठभेड़ में सिपाही आदेश की जान बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली। बदमाश ने उसके पेट में गोली मारी थी। भगदड़ में एसओ धर्मेंद्र कुमार व दरोगा मनोज कुमार भी घायल हुए। उनको भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें