- जनकपुरी स्थित राजपूत भवन में हुआ समारोह का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राजपूत महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं निवर्तमान कार्यकारिणी का सम्मान समारोह शनिवार को जनकपुरी स्थित राजपूत भवन में हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। निवर्तमान पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह राघव ने की। संचालन बनी सिंह चौहान ने किया। महासभा के संरक्षक अर्जुन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सुभाष सिंह चौहान ने अध्यक्ष, बनी सिंह चौहान एवं आनंद प्रकाश तोमर ने महासचिव तथा विजय राघव ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।
निवर्तमान अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह राघव ने महासभा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने समाज में एकता, सामाजिक समरसता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन की मजबूती का आधार बताया। समारोह में महासभा के नवमनोनीत संरक्षक भूपेश चौहान और मनुज सिंह को संरक्षक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जयवीर सिंह सोम, शीतल गहलोत, शास्त्री, ठाकुर अनूप सिंह राघव, आलोक सिसोदिया, अर्जुन सिंह, भावीचंद कुशवाहा, सोमवार राघव, प्रेमपाल सिंह सोम, अनिल पुंडीर आदि रहे।