फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के दाम बढ़ने से लगा तगड़ा झटका, सिलिंडरों की बिक्री हुई धड़ाम, पढ़िए- क्या बोले यूपी के लोग

Wed, 12 Feb 2020 10:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अचानक बढ़े घरेलू गैस के दाम से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 144.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को सिर्फ 6 रुपये ही ज्यादा देने होंगे, क्योंकि 160.50 रुपये की जगह अब 305 रुपये सब्सिडी मिलेगी। लेकिन रेट बढ़ने के कारण आम दिनों की अपेक्षा बुधवार को घरों तक होने वाली गैस सिलिंडरों की सप्लाई भी कम हो गई। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सिलिंडरों की सप्लाई 40 से 50 प्रतिशत तक कम हुई। 

विज्ञापन


गैस एजेंसियों ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम रातोंरात 144.50 रुपये बढ़ा दिए। इंडेन गैस वितरक प्रभु गैस एजेंसी के संचालक राजेश कुमार बताते हैं कि उन्हें सुबह करीब आठ बजे दाम बढ़ने का मैसेज मिला। बुधवार तक 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दाम 728.50 रुपये थे, जो अब बढ़कर 873 रुपये हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दो महीने से गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। गोदाम पर आने वाले उपभोक्ता भी 728 रुपये के हिसाब से ही पैसे लेने आए थे लेकिन अचानक दाम बढ़ जाने से वे बिना सिलिंडर लिए ही लौट गए। कुछ उपभोक्ता पुराने रेट पर ही सिलिंडर चाहते थे। उन्होंने बताया कि घरों तक गैस की सप्लाई 50 प्रतिशत तक कम हुई। 

उधर, आधुनिक गैस एजेंसी के संचालक अवनीश कुमार भी दाम बढ़ोतरी की सूचना सुबह ही मिलने की बात कह रहे हैं। वह भी स्वीकारते हैं कि दाम बढ़ने से घरों तक पहुंचने वाली सप्लाई में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कम बिके 1500 सिलिंडर 
नगर में 13 गैस एजेंसियां हैं। इनमें इंडेन की दस, एचपी की एक और भारत गैस की दो एजेंसी शामिल हैं। सभी एजेंसियों पर प्रतिदिन लगभग 3900 सिलिंडर की सप्लाई आती है। बिक्री भी लगभग बराबर ही है। बुधवार को दाम बढ़ जाने से लगभग 1500 सिलिंडर कम बिके हैं। हालांकि एजेंसी संचालक बृहस्पतिवार से बिक्री बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। 

305 रुपये तक मिलेगी सब्सिडी 
घरेलू गैस सिलिंडर 728.50 रुपये का होने पर उपभोक्ताओं के बैंक खाते में 160.50 रुपये की सब्सिडी आ रही थी। अब दाम बढ़ गए हैं तो सब्सिडी 305 रुपये तक आने की संभावना है। हालांकि सब्सिडी को लेकर अभी स्पष्ट आदेश नहीं आया है। 

महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस के दाम बढ़ने से रसोई का बजट और ज्यादा गड़बड़ा जाएगा। - सीमा, नई मंडी। 
एकदम से 144 रुपये की बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है। सरकार उपभोक्ताओं के बारे में कुछ नहीं सोच रही। - बेबी, अंकित विहार। 
दिल्ली चुनाव होते ही सरकार ने दाम बढ़ा दिए हैं। जनता को लगातार महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। - तेजस्विनी, गांधी कॉलोनी। 
दाल, सब्जी के साथ ही अन्य राशन के दाम बेतहाशा बढ़े हुए हैं। अब गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। - डिंपल, बकरा मार्केट।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें