फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शीतलहर का असर हुआ कम, ठंड से थोड़ी राहत

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..खिली धूप में लोगो के खिले चेहरे कमिश्नरी की और से जाते......संवाद
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर का असर अब थोड़ा कम होने लगा है जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ बना रहा और तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई। हालांकि सुबह और शाम के समय अभी भी सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दो दिनों बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है जिससे ठंड के तेवर दोबारा तीखे होने की संभावना है। मौसम में हो रहे इस उतार-चढ़ाव से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन




शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम में आ रहे इस बदलाव को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिसमें कभी आसमान में बादल छाए रहते हैं तो कभी धूप निकल आती है।



मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 1 फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि वर्तमान में मौसम के बदलने के साथ प्रदूषण के स्तर में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 139 दर्ज किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में एक्यूआई इस प्रकार रहा: गंगानगर में 104, जयभीम नगर में 155, पल्लवपुरम में 157, बेगमपुल पर 161, और दिल्ली रोड पर 159 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन






शीतलहर से बचाव की आवश्यकता

शीतलहर से बचाव के उपाय मौसम में हो रहे बदलाव के बीच विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम के समय ठंड से बचाने की आवश्यकता है। गर्म कपड़े पहनना, गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना और घर के अंदर रहना इस समय महत्वपूर्ण है। ऐसे में, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह का पालन करना सभी के लिए हितकर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें