मुठभेड़ में मारा गया था हसीन मोटा
- फोटो : अमर उजाला
मुकीम गैंग के कमजोर पड़ने के बाद हसीन मेरठ और मुजफ्फरनगर के बदमाशों से संपर्क बढ़ाकर अपना गैंग खड़ा करना चाहता था। लेकिन योगी सरकार आते ही बदमाशों का सफाया शुरू हो गया। इनाम घोषित होते ही एसटीएफ और क्राइम ब्रांच उसके पीछे लग गई थी।
कुछ और हैं रडार पर
इस मुठभेड़ के बाद कुछ और ईनामी क्राइम ब्रांच के रडार पर हैं। लिसाड़ी गेट, सरुरपुर, रोहटा क्षेत्र के कुछ बदमाशों को ट्रेस किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से एसटीएफ पर भी दबाव बढ़ा है।
सुपुर्द-ए-खाक हुआ शव
रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद हसीन मोटा के शव को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया। शव के साथ पुलिस बल भी उसके घर तक पहुंचा। देहली गेट और लिसाड़ी गेट थानों की पुलिस भी तैनात रही। शाम करीब छह बजे उसके शव को हापुड़ रोड स्थित चूने वाला कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/