फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे हादसे में ढाई घंटे तक फंसा रहा चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे हादसे में ढाई घंटे तक फंसा रहा चालक का शव
विज्ञापन

मोदीपुरम। रुड़की रोड पर मोदीपुरम बाईपास स्थित ओवरब्रिज की दीवार से बृहस्पतिवार देर रात 22 टायरा ट्रक टकरा गया। जिससे चालक की मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक हटाया और उसमें फंसे चालक का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

मेरठ से हरिद्वार की ओर बृहस्पतिवार देर रात 22 टायरा ट्रक जा रहा था। मोदीपुरम बाईपास पहुंचने पर ट्रक पुल के नीचे की दीवार से टकरा गया। गनीमत रही कि उस दौरान वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। दीवार से ट्रक टकरा जाने के कारण चालक अंदर बुरी तरह फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया परंतु नाकाम रही। इस पर पुलिस ने टोल प्लाजा से दो क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु कामयाब नहीं हो सकी। हालांकि चालक के हाथ पर सुरेश लिखा था। इसी आधार पर उसके बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि चालक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उसके पास आधार कार्ड एवं प्रमाण पत्र आदि नहीं मिला, जिसके आधार पर उसकी शनाख्त की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें