फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने युवक का बैग ले भागा चालक, बैग में बताए जा रहे एक लाख के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देने के बहाने युवक का बैग ले भागा चालक, बैग में बताए जा रहे एक लाख के जेवरात
विज्ञापन

सरधना। बुधवार दोपहर मढियाई निवासी युवक से कार की लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ी। बाद में मामला कार लूट का नहीं, बल्कि कार में रखे बैग को ले जाने का निकला, जिसमें करीब एक लाख रुपये के जेवरात थे। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।
गांव मढियाई निवासी आसिफ पुत्र इस्लाम बुधवार दोपहर गांव से मेरठ जा रहा था। वह सरधना की तरफ से आ रही कार में मेरठ के लिए सवार हुआ। नानू पुल पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। कार चालक ने आसिफ पुल पर उतरने के लिए कहा, ताकि चेकिंग के नाम पर पुलिस परेशान न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ ने बताया कि चालक ने पुल से आगे भी कार नहीं रोकी तो उसे कुछ शक हुआ। उसके बैग में करीब एक लाख के जेवरात थे, जिसे कार चालक ने गाड़ी में पीछे रखवाया था। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर घटना की सच्चाई का पता चला कि कार नहीं, बल्कि मढियाई निवासी युवक का ज्वेलरी का बैग चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें