फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिलाधिकारी ने नमो मैराथन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में 21 सितंबर को आयोजित होने वाली नमो मैराथन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नमो मैराथन की दौड़ कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होगी। यह मार्ग आंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन के सामने से गुजरते हुए मेघदूत पुलिया तक जाएगी। वेस्टर्न कचहरी रोड पर कोऑपरेटिव बैंक, मेरठ कॉलेज के सामने से होते हुए कमिश्नरी कार्यालय के सामने से निकलकर दोबारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम पर समाप्त होगी। एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि दौड़ के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल और मार्ग पर मेडिकल टीम तथा एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
डीएम ने कहा कि इस मैराथन में केवल 15 वर्ष से ऊपर के बच्चे ही प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं और जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें