फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आया जिला पंचायत अध्यक्ष के परिवार का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर आया जिला पंचायत अध्यक्ष के परिवार का विवाद
विज्ञापन

मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के परिवार का विवाद सड़क पर आ गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीं उनकी चाची सुनीता कुसैडी ने आरोप लगाया है कि गौरव चौधरी ने उनके 80 लाख 84 हजार रुपये हड़प लिए हैं। चुनाव जीतने के बाद पैसे मांगने पर उन्होंने न सिर्फ पैसे देने से इंकार कर दिया, बल्कि सत्ता के बल पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी चिट्ठी में सुनीता कुसैड़ी ने लिखा है कि वह जिला सहकारी बैंक की प्रतिनिधि हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव प्रधान उनके पति के सगे भतीजे हैं। इनका कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने अपने जिला पंचायत वार्ड 18 से खुद न लड़कर गौरव को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव लड़वाया। सुनीता का आरोप है कि उन्होंने मोदीनगर में आदर्शनगर स्थित अपना मकान बेचकर गौरव को चुनाव लड़ने के लिए पैसा दिया। अब पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके लिए भाजपा संगठन के बड़े-बड़े नेताओं से भी पैसे दिलाने के लिए कहा, मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। सुनीता ने दो जनवरी को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सभा मेें आत्मदाह की चेतावनी दी है। सुनीता जिला योजना समिति की सदस्य और ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन

ये राजनीतिक स्टंट: गौरव चौधरी
मेरी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ऐसा किया जा रहा है। ऐसा कोई मामला नहीं है। ये सब राजनीतिक स्टंट के तहत किया जा रहा है। -गौरव चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें