फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के 20 साल बाद खुला असली राज, सच्चाई जानकर भड़क गई पत्नी, और फिर...

Mon, 02 Mar 2020 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

एक युवक ने 20 साल पहले कुंवारा होने का झांसा देकर युवती से निकाह कर लिया था। अब असली राज खुला तो...
विज्ञापन
निकाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक कस्बा निवासी युवक ने पहली पत्नी से बिना तलाक लिए खुद को कुंवारा होने का झांसा देकर दूसरी महिला से निकाह कर लिया। फिर लोनी में किराए के मकान में दोनों साथ रहने लगे। सोमवार को पीड़िता को जब सौतन होने की भनक लगी तो वह भड़क गई। अपने परिजनों के साथ युवक के घर पर पहुंची और अपना हक मांगने लगी। इस पर आरोपी पति ने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुल्हन की विदाई का अलग अंदाज... देखने वालों की उमड़ी भीड़, हेलीकॉप्टर के साथ खूब ली सेल्फी, तस्वीरें
विज्ञापन


एसपी कार्यालय पर पहुंची लोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि कस्बे के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर करीबन 20 साल पहले निकाह कर लिया। फिलहाल दोनों के 15 वर्षीय बच्ची है। शादी के बाद से ही दोनों लोनी में किराए के मकान में रहने लगे थे। पिछले एक साल से आरोपी पति परिवार के लिए खर्च नहीं दे रहा था। फोन भी नहीं उठाता था। जब युवती ने इसकी पड़ताल की तो पता चला की उसकी एक सौतन भी है। इस पर वह आग-बबूला होकर अपने परिवार के साथ पति के घर पहुंच गई और अपना हक मांगने लगी। इस दौरान बात बढ़ने पर आरोपी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी व उसके परिवार के लोगों की पिटाई कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें