फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्वा में जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, जलभराव से राहगीर परेशान

विज्ञापन
सरधना। ​खिर्वा रोड पर गड्ढों और जलभराव से ग्रामीणों की बढ़ रहे परेशानी। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव के बाहर मदरसे के सामने स्थित मुख्य सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें हमेशा पानी भरा रहता है। जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क पर जलभराव की समस्या बीते दो माह से बनी हुई है। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों का गिरना आम बात हो गई है। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। सरधना के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। इससे उन्हें भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक, सांसद सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि सड़क की यह हालत किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने जनहित में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें