फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांचवीं बार सजा पारसनाथ-मां पद्मावती की भक्ति का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर मैदान में श्री पारसनाथ एवं मां पद्मावती भक्त मंडल ने पांचवीं बार भगवान पारसनाथ और मां पद्मावती की भव्य भक्ति आराधना आयोजित की। इस आयोजन में सरधना व आसपास से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। जैन भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों से पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए आराधना में लीन दिखे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि रहे, जबकि सरधना व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन ने उद्घाटन किया। इंदौर से जैन भजन सम्राट रूपेश जैन और जैन स्वर सम्राट राजीव विजयवर्गीय ने भजनों की प्रस्तुति दी। सुप्रसिद्ध भजन गायिका कोमल जैन ने भी अपनी मधुर आवाज में भजन गाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जैन धर्म के प्रति आस्था प्रगाढ़ कर समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना था। श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें