फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
सरधना में गणपति महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते हुए।
विज्ञापन
गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

सरधना। नगर में श्री रामभवन के विशाल पंडाल में हिंदू युवा संगठन द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा हैं। दूसरे दिन भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
रात्रि में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को लकी ड्रा कूपन भी दिए जा रहे हैं। इसमें प्रत्येक दिन रात के समय धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर दस महिलाओं को लकी ड्रा कूपन में निकली दीवार घड़ी दी जाती हैं। दूसरे दिन मुख्य अतिथि सुशील कुमार प्रधान, उद्घाटन समाजसेवी धर्मवीर चौधरी ने किया। भजन गायक देवेंद्र चौधरी व सविता चौधरी पलवल ने भजन गाए। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, मनोज बंसल, सचिन चौधरी, पंकज जैन, शिक्षक दीपक शर्मा, आयुष गुप्ता, शुभम आर्य, मुदित माहेश्वरी, विरेंद्र चौधरी, आशीष विश्वकर्मा, चाहत सोम, प्रमोद सक्सेना, मनीष कुमार, अमित वाल्मीकि, रोहित धींगान, अंकित चौधरी, ठा विनोद मैनेजर, विजय भारती, विभोर जैन, अर्पित जैन, संजीव माहेश्वरी, प्रदीप जैन, अनिल गुप्ता, मंगू प्रधान आदि मौजूद रहे। उधर मोहल्ला तगायान में भी गणेश महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शरद त्यागी,पीयूष त्यागी, राहुल त्यागी, गोलू त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर में सोमवार को आठ दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकालते हुए चामुंडा देवी मंदिर में विराजमान की। पं. महेश अग्निहोत्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने 108 लड्डू का भोग लगाया। मोनी खटीक, मोनू सैनी, अर्जुन सैनी, हीरा लाल, मुन्ना सैनी, निशांत गुप्ता, सेतू कंसल, कमल कंसल, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गणेश वंदना की
मुंडाली। किठौर-हापुड़ मार्ग स्थित डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में गणेश पूजा का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के चैयरमेन जितेन्द्र सिंह ने किया। कक्षा 9 की छात्राएं गुरलीन कौर, आयुषी सिंह, भूमि, मुस्कान, खुशी, स्नेहा, आशी, कशिश, शालू, त्रिवेणी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। पूजा के बाद विद्यालय में समस्त छात्र छात्राओं में प्रसाद का वितरण किया गया। संयोजन में दीपक सिवाल, हरजीत सिंह, दिव्यांशु, डीएन गौड़, संतोष माहेश्वरी, सविता शर्मा, सुनीता शर्मा, शालू गुप्ता, सीमा चौधरी, गुरजीत, रितिका त्यागी, पूनम त्यागी, ने सहयोग दिया।

सरधना में गणपति महोत्सव में मंगलवार को महाआरती की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें