फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए के चिकित्सकों ने काला रिबन बांधकर देखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने काला रिबन लगाकर देखे मरीज
विज्ञापन

मेरठ। चिकित्सक देबेन दत्ता की हत्या के विरोध में मंगलवार को आईएमए के चिकित्सकों ने काला रिबन लगाकर मरीज देखे। आईएमए ने इस दिन को डे ऑफ सॉलिडेरिटी और डे ऑफ साइलेंट मॉर्निंग घोषित किया है। आईएमए सचिव डॉ. संदीप जैन ने बताया कि देशभर में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं चिकित्सकों को भयमुक्त वातावरण में कार्य नहीं करने देती हैं। 73 साल के डॉ. देबेन दत्ता की असम के जोरहाट में पीटकर हत्या कर दी गई है। चाय बागान के अस्थायी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद भीड़ ने अस्पताल घेरकर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें