फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उप गन्ना आयुक्त ने नंगलामल मिल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
नंगलामल मिल चीनी मिल पर गन्ना कांटे की तौल की जांच करते उप गाना आयुक्त साथ में मिल के अधिकारी ग
विज्ञापन
माछरा मुंडाली। उप गन्ना आयुक्त मेरठ यशपाल ने सोमवार को नंगलामल चीनी मिल के केन यार्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना तौल कांटों की शुद्धता जांची, जो सही पाए गए। यशपाल ने किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और नए केन हार्वेस्टर का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हार्वेस्टर से गन्ना कटाई में मजदूरों की कमी दूर होगी।
विज्ञापन

इसके बाद, उप गन्ना आयुक्त और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इंद्रजीत सिंह गांव कोटा हरनाथपुर पहुंचे। उन्होंने ट्रेंच विधि से बोई गई गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। मिल के गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चीनी मिल ने पेराई सत्र 2026-27 के दौरान 4 से 11 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का पहला भुगतान कर दिया है। इसकी एडवाइजरी गन्ना समिति को भेज दी गई है। श्रीवास्तव ने किसानों से साफ और जड़, पत्ती रहित गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की।

नंगलामल मिल चीनी मिल पर गन्ना कांटे की तौल की जांच करते उप गाना आयुक्त साथ में मिल के अधिकारी ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें