झंडे का साइज और मूल्य
लंबाई चौड़ाई
45 70 300
60 90 400
90 135 450
120 180 850
नोट: झंडे की लंबाई-चौड़ाई सेंटीमीटर में, मूल्य रुपये में है।
खरीदकर लगाना होगा तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के लिए राष्ट्रीय ध्वज मुफ्त में नहीं दिया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित सरस एवं अन्य केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज पांच से दस रुपये में मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि बेसिक और माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राएं घर पर तिरंगा लगाएंगे।
नारा लिखिए, पुरस्कार जीतिए
हर घर तिरंगा अभियान के लिए आप स्वरचित नारा संस्कृति मंत्रालय के ई-मेल एकाउंट पर भेज सकते हैं। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पांच, तीन और दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पांच प्रतियोगियों को एक हजार रुपये की कासांत्वना पुरस्कार मिलेगा। कम से कम एक और अधिकतम तीन नारे भेज सकते हैं। नारा harghartirangaup@gmail.com पर भेजना होगा।