उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चार साल के बालक की हत्या कर दी गई। उसके बाद बालक का शव घर के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को प्लॉट से बरामद किया और परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजनाें में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चार साल के बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पास एक प्लाॅट मे पड़ा मिला। नानौता क्षेत्र में शनिवार शाम से लापता बालक का शव घर के पास ही एक प्लाॅट (जिसमें पानी भरा हुआ था) से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापता बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मौहल्ला छत्ता (जबड़ान) निवासी अब्दुल्लाह का 4 वर्षीय पुत्र अरहान शनिवार शाम 7 बजे से लापता हो गया था। जिसे परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद थाना पुलिस की सूचित किया गया, बालक गायब होने से पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई, पुलिस द्वारा बालक की तलाश आसपास की गई, उसी दौरान घर के नजदीक एक बैंकट हाल के पीछे स्थित कालोनी में एक प्लॉट जिसमें पानी भरा हुआ था से बालक का शव पुलिस व परिजनों को बरामद हुआ। बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।