फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का गोली लगा शव जंगल में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में मिला युवक का गोली लगा शव
विज्ञापन

- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बता रही आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। बहरानपुर के जंगल में नलकूप पर एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ में तमंचा, जेब में कारतूस था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया युवक बैंक से रुपये लेकर आया था, लेकिन पैस उसकी जेब में नहीं मिले। उन्होंने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

गांव बहरानुपर निवासी राजू के तीन बेटे हैं। इनमें छोटा बेटा अमित (28) अविवाहित था। वह मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी में शराब की दुकान पर सेल्समैन था। लॉकडाउन के चलते घर पर ही था। परिजनों के अनुसार, अमित मंगलवार को बैंक से पांच हजार रुपये निकालकर लाया था। शाम करीब चार बजे वह बाइक लेकर कहीं चला गया। रातभर घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने अजय पुत्र कालूराम के नलकूप पर उसका शव देखा। उसके सिर में गोली लगी थी। मृतक के हाथ में तमंचा, कारतूस, एक खोखा मिला। वहीं, जेब में रखे रुपये नहीं मिले। परिजनों ने अनिल की हत्या का आरोप लगाया है। सीओ किठौर देवेश सिंह ने बताया मौके पर सारे सबूत आत्महत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें