फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पड़ा रहा सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में पड़ा रहा सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम में एक दो दिन व्यवस्था ठीक रहने के बाद फिर से अव्यवस्था हावी हो गई है। सीसीएस यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त कर्मचारी सतेंद्र कुमार रोहेला शव का छह घंटे तक घर में पड़ा रहा। एंबुलेंस तो दूर नगर निगम के किसी अधिकारी ने फोन तक नहीं उठाया। बाद में दो सामाजिक संगठनों ने आगे आकर व्यवस्था कराई।
देवपुरी निवासी सतेंद्र की बुखार से मौत हो गई। घर में अकेला बेटा एंबुलेंस की व्यवस्था में असमर्थ रहा। उसने कई बार नगर निगम अधिकारियों को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा और इंसानियत सेवा समिति के अध्यक्ष आशुतोष एंबुलेंस लेकर पहुंचे। श्मशान घाट ले जाने पर निगम की ओर से संस्कार के लिए लकड़ी का भी उचित इंतजाम नहीं किया गया। बाद में सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही पुत्र अजय रोहेला ने पिता का अंतिम संस्कार किया। इसके अलावा मोहनपुरी निवासी मृतक के शव को निशुल्क श्मशान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल की मॉर्चरी पर एंबुलेंस उपलब्ध कराएगी समिति
इंसानियत सेवा समिति के अध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार से मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पर एंबुलेंस उपलब्ध कराएगी। यह निशुल्क सेवा होगी। दरअसल, निजी एंबुलेंस वाले तीमारदारों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। अमर उजाला ने यह मामला उठाया तो समिति ने आगे आकर सहयोग का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें