फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मौसम साफ होने से बढ़ा दिन का तापमान, आज बूंदाबांदी के आसार

Sun, 01 Feb 2026 10:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, तेज हवा चलने से प्रदूषण हुआ कम
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 23.2, न्यूनतम 10.3 डिग्री दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार देर रात बिजली की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश हुई। रविवार सुबह के समय में भी आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन 10 बजे के बाद खिली धूप निकली और शहरवासियों ने ठंड से राहत महसूस की। दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार आधी रात के बाद झमाझम बारिश हुई और दौराला में रविदास मंदिर पर बिजली भी गिरी, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। रविवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। सुबह के समय भी बारिश के आसार थे, लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदली और खिली धूप निकली और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। बारिश से फसलों को फायदा हुआ है लेकिन कुछ जगह ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है। भारतीय कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि सोमवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। तापमान में वृद्धि होगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 16.2 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 2.1 मिमी दर्ज की गई। बारिश और हवा चलने से शहर का एक्यूआई गिर गया और 128 दर्ज किया गया। गंगानगर में 103, जयभीम नगर में 130, पल्लवपुरम में 151, बेगमपुल 129, दिल्ली रोड 141 एक्यूआई दर्ज किया गया जो राहत भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें