पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से काटकर हत्या
मेरठ में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगेठी में सोमवार को पांच कार सवार युवकों ने पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। बताया गया कि बाद में गोलियों से भून दिया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव जंगल की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान वहां आसपास गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। गांव में अचानक इतनी बड़ी घटना हो जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इतना ही नहीं बल्कि गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की तो किसी ने भी अपना मुंह नहीं खोला। पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है।