स्कूल में बने कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट
मेरठ में थाना देहली गेट क्षेत्र के लाला बाजार में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। बड़ी बात यह है कि सेक्स रैकेट किसी के घर में नहीं बल्कि एक सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर सारी जानकारी लेते हुए एक महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धंधा कब से चल रहा था।
बता दें कि पुलिस ने जैसे ही मकान पर छापेमारी की तो युवक और युवतियां मौके से भाग गए। हालांकि पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका को हिरासत में ले लिया। दरअसल, बात यह है कि मेरठ में देहली गेट क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के परिसर में अवैध रूप से रह रही महिला से कोर्ट के आदेश पर कब्जा खाली कराने पहुंची पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्कूल परिसर में अवैध रूप से काबिज महिला स्कूल के परिसर में सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। पुलिस को देख घर में मौजूद कई युवतियां भाग खड़ी हुईं। घर से भारी मात्रा में सामग्री बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।