हस्तिनापुर के कई गांवों में घुसा पानी।
- फोटो : amar ujala
पशुओं के लिए चारे की दिक्कत
गंगा किनारे के खेतों में पानी भरने से पशुओं के लिए चारे की दिक्कत हो गई है। खादर क्षेत्र के ग्राम खरखाली, शिव नगर, काली नगर, झब्बापुरी, वीरनगर, मिर्जापुर, कुंडा में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से गंगा के आसपास नहीं जाने की अपील की है। इसके बावजूद रविवार को दशहरा पर्व पर सैकड़ों लोग गंगा स्थान के लिए पहुंचे।