फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे कर डेयरी संचालक किए जाएंगे चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा और खिवाई में नालों में गोबर बहाने वाले पशुपालकों को चिन्हित किया जाएगा। नालियों में गंदगी फैलाने वाले को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा। कस्बे के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की नालियां गोबर से अटी पड़ी रहती है। इसको लेकर कस्बे में पशुपालकों और डेयरी संचालकों का सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा और खिवाई में सैंकड़ों पशुपालक और दूध की डेयरी संचालित हैं। ज्यादातर पशुपालक गोबर का नियमित उठान नहीं करते है। सबमर्सिबल के सहारे गोबर को नालियों में बहा दिया जाता है। जिसके चलते ज्यादातर नाले, नालियां चोक हो चुकी हैं। शिकायत पर नगर पंचायत ने पशुपालकों व डेयरी संचालकों कों चिन्हित करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक सूची तैयार कर नोटिस भेजा जाएगा। उसके बाद जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
सर्वे से करेंगे चिन्हित
पशुपालकों और डेयरी संचालकों को सर्वे के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा। नालियों में गोबर बहाने की प्रथा को पूरी तरह से बंद कराया जाएगा। - पवित्रा त्रिपाठी, ईओ नगर पंचायत हर्रा
विज्ञापन

जुर्माना नहीं देने पर आरी जारी
गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। जुर्माना नहीं देने वालों की आरसी जारी की जाएगी। डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सुनीता सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खिवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें