घटना के बाद भीड़ द्वारा ट्रक में की गई तोड़फोड़, मौजूद पुलिस।
- फोटो : SARDANA
सरधना। सरधना नगर में चर्च के सामने रविवार दोपहर गन्ने से ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने बाइकसवारों में टक्कर मार दी। नाराज भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने भीड़ को शांत किया।
गन्नों के ओवरलोड ट्रक लोगों के लिए मुसीबत बने हैं। चर्च के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। हालांकि बाइक सवार दोनों युवक कूद गए जिससे मामूली चोटें आई। नगर में ओवरलोड ट्रकों से परेशान भीड़ घटना के बाद उग्र हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को किसी तरह समझाया। पुलिस के मुताबिक गन्नों से लदा ट्रक मुल्हैड़ा से दौराला शुगर मिल जा रहा था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।