फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज शुरू होगा किनौनी मिल का पैराई सत्र

Sat, 01 Nov 2025 09:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल ने 50 हजार क्विंटल गन्ना खरीद की, तैयारी पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। किनौनी की बजाज शुगर मिल का पैराई सत्र रविवार से शुरू होगा। इसके लिए मिल प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को पांच समितियों के अंतर्गत आने वाले 170 गन्ना क्रय केंद्रों पर लगभग 50 हजार कुंतल गन्ने की खरीद की गई।
करीब दस दिन पूर्व गन्ना आयुक्त लखनऊ ने मिल को 183 गन्ना क्रय केंद्रों का आवंटन किया था। पिछले वर्ष यह संख्या 188 थी। इस बार पांच केंद्र डूंगर ए, जटपुरा बी, सलाहपुर ए, भोला ए और पांचली बुजुर्ग को दौराला शुगर वर्क्स को स्थानांतरित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गन्ना आयुक्त द्वारा भुगतान व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने बताया कि रविवार को हवन-पूजन के उपरांत अपराह्न सवा 11 बजे मिल की चैन में गन्ना डालकर 22वें पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिल सरकार द्वारा घोषित दरों के अनुसार गन्ने की खरीद करेगी। किसानों का भुगतान भी समय पर दिया जाएगा। पिछले वर्ष के बकाया गन्ना भुगतान को जल्द ही किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। नए सत्र का भुगतान भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें