फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक चार मंजिला होगा

Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। यहां कैंसर सहित अन्य गंभीर मरीजों को उपचार किया जाएगा और सभी कमरों में आईसीयू की सुविधा मिलेगी। ब्लॉक का निर्माण होने पर शासन स्तर से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब दस महीने पहले यूनिट का निर्माण शुरू कराया गया था और इस पर 17 करोड़ 89 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। 50 बेड के ब्लॉक में केवल गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कराया जाएगा। शासन स्तर से जून 2025 तक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने का लक्ष्य है। ब्लॉक का निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कराया जा रहा है।
ब्लॉक में कैंसर के अलावा दुर्घटना में गंभीर घायल, हृदय रोगी आदि को भर्ती कराया जाएगा। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा और यहां से सीधे से क्रिटिकल केयर ब्लॉक में भेज दिया जाएगा। अस्पताल का निर्माण तीन हजार वर्ग मीटर में किया जा रहा है और यह चार मंजिला होगा। हर बेड पर आईसीयू की सुविधा मरीजाें को दी जाएगी।
विज्ञापन

इसका निर्माण पूरा होने से जिले में स्वास्थ्य सुविधा काफी बेहतर हो जाएगी और गंभीर मरीजाें को दूसरे जिलों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में शासन स्तर से ही चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद सीएमएस को हैंडऑवर किया जाएगा। वहीं, सीएमओ डॉ़ तीरथलाल का कहना है कि अस्पताल का कार्य जून में पूरा हो जाएगा और इसके बाद स्टाफ की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें