फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुल्हन को अगवा करने आए थे बदमाश, विरोध पर दूल्हे को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। बौंद्रा-असीलपुर मार्ग पर बुधवार देर रात स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने शादी के बाद दुल्हन लेकर गांव असीलपुर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार को रोककर दुल्हन को अगवा करने की कोशिश की गई थी। दूल्हे मोहसिन की ओर से किठौर पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच, मारपीट और दुल्हन को जबरन कार से उतार कर ले जाने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

किठौर थाना क्षेत्र के गांव असीलपुर निवासी मोहसिन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की बुधवार को उसकी बरात परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सौंदत गई थी। शाम करीब सात बजे बरात बिदा होकर लौट रही थी। वह दुल्हन को लेकर कार से आ रहा था। बौंद्रा-असीलपुर मार्ग पर स्विफ्ट कार सवार पांच बदमाशों ने उसकी कार को रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए उसे नीचे उतारकर लात घूसों से जमकर पीटा। बदमाश जबरदस्ती दुल्हन को अगवा करने के लिए कार से उतारने की कोशिश करने लगे। आरोपियों को पीछे आती बरात की बस दिखाई दी तो वह धमकी देते हुए बौंद्रा की ओर भाग हो गए।
दो दिन सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस
किठौर। घटनास्थल को लेकर किठौर और किला परीक्षितगढ़ पुलिस दो दिनों तक सीमा विवाद में उलझी रही। पहले तो दोनों थानों की पुलिस ऐसी घटना से इन्कार करती रही। बाद में घटनास्थल एक दूसरे क्षेत्र का बताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें