फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तर में रंगरलिया मनाते प्रेमी युगल को दबोचा, पहले धुना और फिर...

Wed, 07 Mar 2018 07:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सरकारी दफ्तर में रंगरलिया मना रहे प्रेमी युगल को लोगों ने दबोच लिया। पहले तो दोनों की जमकर धुनाई की और फिर...  

विज्ञापन


बागपत के बड़ौत में सिंचाई विभाग कार्यालय में मंगलवार को रंगरलिया मना रहे प्रेमी युगल को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने उनकी जमकर धुनाई की। हालांकि बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर कार्यालय में मौजूद न रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी के चलते सिंचाई विभाग कार्यालय रामभरोसे चल रहा है। कर्मचारियों के नियमित रूप से न बैठने के कारण आए दिन फरियादी कार्यालय पर हंगामा कर शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को एक गांव का प्रेमी युगल सिंचाई विभाग के कार्यालय में घुस गया और वहां पर रंगरलियां मनाने लगा। लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने उन्हें दबोचा और उनकी धुनाई की। प्रेमी युगल के भविष्य में ऐसा न करने की माफी मांगने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पढ़ें : दरोगा ने पुत्रवधू को बंधक बनाकर कई दिन तक की हैवानियत, फिर किया शर्मसार करने वाला कांड

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कार्यालय में न तो नियमित रूप से कर्मचारी बैठते हैं और न ही अधिकारी। इस कारण कार्यालय मुख्य रूप से प्रेमी युगल और शराबियों का अड्डा बन गया है। पूरे दिन कार्यालय में सन्नाटा रहता है। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से दफ्तर का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की। जेई वीरपाल पंवार ने कहा विभागीय कार्यों के चलते शामली कार्यालय में गया था। ऐसी घटना की जानकारी नहीं है। 

एसडीओ दिनेश कुमार ने कहा यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी हुई है। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा लगातार इस प्रकार की शिकायत मिल रही है। निरीक्षण कर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें