फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में सरेआम प्रेमी युगल की धुनाई, दिल्ली से यहां आए थे लव मैरिज करने

Wed, 07 Mar 2018 06:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली से यहां कोर्ट मैरिज करने आए प्रेमी युगल की परिजनों ने अदालत में सरेआम धुनाई कर डाली। जानिए इसके बाद क्या हुआ...

विज्ञापन


मेरठ कचहरी में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल की जमकर धुनाई हुई। युगल दिल्ली से कोर्ट में शादी करने आया था। इसकी जानकारी पर किशोरी के परिजन मेरठ पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को महिला थाने भेज दिया, जबकि प्रेमी मौके से फरार हो गया। 

एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक दिल्ली की किशोरी का मेरठ निवासी मनीष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मनीष की शाहदरा में दर्जी की दुकान है। तीन दिन पूर्व मनीष किशोरी को लेकर फरार हो गया। जिसमें अपहरण का मुकदमा दिल्ली में दर्ज हुआ। मंगलवार को मनीष व किशोरी मेरठ कचहरी में लव मैरिज करने पहुंचे।
विज्ञापन


पढ़ें : युवती का थाने में हंगामा, बोली- मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी

विज्ञापन

फाइल फोटो
इसकी जानकारी पर किशोरी के परिजन कचहरी में पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान परिजनों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। वहीं मौका देख मनीष भाग निकला। 

फैमिली कोर्ट के बाहर मारपीट की जानकारी लगते ही महिला पुलिस व सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची। पुलिस किशोरी और उसके परिजनों को महिला थाने ले गई। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान ने बुधवार को किशोरी को कोर्ट के समक्ष पेश करने की बात कही है। वहीं पूरे मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें