फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू होंगे एकजुट तभी होगा देश का विकास : अरुण कुमार

विज्ञापन
खरखौदा में हिंदू सम्मेलन को सम्बो​िेधत करते मुख्य अति​थि फोटो स्त्रोत स्वय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव कैली स्थित सुंदर फार्म हाउस में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री अरुण कुमार रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जब हिंदू एकजुट होगा तभी भारत विकसित होगा। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि चार हिंदू एक दिशा में तभी चलते हैं जब पांचवां कंधे पर होता है। उन्होंने कहा कि हिंदू एकजुट रहेगा तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने दावा किया कि हिंदू की एकजुट के बल पर ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।
विज्ञापन

प्रेम विद्यापीठ की प्रधानाचार्य डॉ. कोमल त्यागी ने हिंदू एकता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला। विपिन त्यागी, न्यूबर्ग कंपनी के प्रबंधक अनिल त्यागी, शाहिद व अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। संचालन डाॅ. कोमल त्यागी और अध्यक्षता रतिराम सिंह ने की। इस मौके पर जिला कार्यवाह कमल प्रताप, खंड कार्यवाह विशाल त्यागी, मोनू बजरंगी, जितेंद्र त्यागी, बाबा ओमनाथ, मधुबन आर्य, प्रदीप त्यागी, शेखर त्यागी, राजवीर त्यागी, कांति प्रधान राजपुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें