फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से देश की दो-तिहाई जनता को मिलेगा लाभ

Thu, 02 Jul 2020 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में कोई भी भूखा नहीं सोया। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और गरीब कल्याण अन्न योजना के सफल संचालन को जाता है। यह दावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेसवार्ता के दौरान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सामाजिक और आर्थिक समेत सभी दिशाओं में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार करने के बाद इसकी कुल लागत लगभग एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये हो गई है। योजना के माध्यम से देश की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या के भोजन की चिंता को दूर किया गया है। यह संवेदनशील सरकार का संवेदनशील निर्णय है।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में कोरोना मीटर: मुजफ्फरनगर में जिला जेल के दो बंदियों समेत सात संक्रमित, यहां जानें अन्य जिलों का हाल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड का ढांचा भी तैयार किया जा रहा है। जिसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जो रोजगार या दूसरी जरूरतों के चलते गांव छोड़कर कहीं ओर रहते हैं। एक के बाद एक निर्णायक नीतियों को लाकर प्रधानमंत्री ने गरीबों की दवाई से लेकर कमाई तक सभी प्रकार की चिंताओं को दूर किया है।
विज्ञापन


बता दें कि पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे और पश्चिम क्षेत्र मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें